फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दहेज में 7 लाख दिलाओ, नहीं तो दूसरी लड़की से कर लूंगा शादी

Sun, 24 Nov 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची में भूपेंद्र सिंह राघव ने आकाश सोलंकी निवासी रेखपुर थाना कासगंज सहित 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि दामाद आकाश मेरी बेटी से कहता है अपने पिता से 7 लाख रुपये दिलाओ, नहीं तो दूसरी शादी कर लूंगा।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुत्री सोनम का विवाह 24 फरवरी 2023 को आकाश के साथ किया था। कुछ समय बाद ही वह बेटी को प्रताड़ित करने लगा। आए दिन गालीगलौज करते हुए पीटना आम बात हो गई थी। बेटी ने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार मेरे साथ क्यों करते हो, तो आकाश बोला मुझे 7 लाख रुपये की जरूरत है, अपने परिवार से दिलवाओ। अगर नहीं दिलवा पाईं, तो मैं अपने ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की से शादी कर लूंगा, जिसे मैं बहुत प्यार करता हूं।
सोनम ने सारी बात हम लोगों को बताई तो 8 माह की बेटी के साथ ससुराल वालों ने सोनम को मायके भेज दिया। कुछ समय बाद समझौते के लिए इन लोगों ने कासगंज में नदरई गेट पर बुलाया। यहां जब हम लोग पहुंचे तो एक दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे। बातचीत करने के बजाए यह लोग गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है, जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें