फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की मनमानी से विनियमितीकरण भी लटका

Sat, 26 Sep 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में शिक्षकों को बैंक पेंशन, 62 वर्षीय सेवाकाल वृद्घि जैसे अधिकार दिए लेकिन उनके पुत्र शिक्षकों की उपेक्षा पर उतारू है। सौगात तो दूर वो शिक्षकों को न्याय नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

जनकल्याण इंटर कालेज सिकरारी लालपुर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में विधायक ने कहा कि दो दशक बाद घोषित विनियमितीकरण भी ब्यूरोक्रेट की मनमानी की भेंट चढ़ रहा है। हजारों शिक्षक आज भी लाभ से वंचित हैं। एटा-कासगंज के तीन दर्जन सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही दोनों जिलों के वर्तमान-निवर्तमान अध्यक्ष मंत्रियों को भी शिक्षक विधायक ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अध्यक्षता संगठन की अध्यक्ष डा. विनीता तिवारी ने किया। संचालन जिलामंत्री विवेक प्रताप सिंह ने किया। रामलाल  कुशवाहा, सोहन चंद्र शर्मा, आरके तिवारी, रामप्रकाश यादव, आदि मौजूद थे।  
 
राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक सम्मानित
कासगंज के तीन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शिक्षिकाओं का भी सम्मान किया गया। इनमें प्रधानाचार्य डा. प्रदीप शास्त्री, लालाराम पल्लव और डा. पुष्पा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें