फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका को दिया जहर, फिर खुद ने भी खाया...किशोरी की दर्दनाक माैत, युवक की बची जान; इसलिए की खाैफनाक घटना

Mon, 09 Jun 2025 08:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

प्रेमिका की शादी तय होने से गुस्साए प्रेमी ने बीच रास्ते में किशोरी का जहर खिला दिया। इसके बाद खुद भी जहर खा लिया। अस्पताल में इलाज के दाैरान किशोरी की माैत हो गई। 
विज्ञापन
जहर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को विषाक्त पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। लड़की के परिजनों का कहना है कि 29 मई को हुई इस घटना के बाद प्रेमी ठीक हो गया। जबकि किशोरी की उपचार के दौरान 8 जून की रात में मौत हो गई। जिसके बाद मृतका के पिता ने युवक पर जहर देकर किशोरी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि गांव जलालपुर पलरा निवासी एक युवक उनकी 16 वर्षीय बेटी को 1 वर्ष से परेशान कर रहा था। कहता था कि तुझसे ही शादी करूंगा। किसी और के साथ शादी नहीं करने दूंगा। कई बार समझाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन युवक व उसके परिजन कोई बात मानने को तैयार नहीं थे। 

 
Trending Videos

किशोरी की 4 जून को शादी होनी थी। इसकी जानकारी मिलते ही युवक बौखला गया। 29 मई को कूड़ा डालने जा रही किशोरी को रास्ते में रोक कर विषाक्त पदार्थ खिला दिया और खुद भी खा लिया।

जानकारी होने पर परिजन किशोरी को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाए। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान 8 जून की रात लगभग 2 बजे किशोरी की मौत हो गई। परिजन शव को यहां ले आए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। 

 
विज्ञापन

मौत से पहले किशोरी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। अस्पताल में भर्ती किशोरी युवक पर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगा रही है।

सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि दोनों ने ही एक साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। किशोरी की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। वहीं युवक का उपचार चल रहा है और गंभीर स्थिति है। मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें-UP: 'दूल्हा-दुल्हन को गोली मार देंगे...', बरात से पहले धमकी, दहशत में आए परिजन; युवती के बारे में कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें