फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा

Mon, 02 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर पुलिस ने दरिंदगी की शिकार हुई कक्षा चार की छात्रा को सोमवार को मेडिकल परीक्षण अलीगढ़ भेज दिया है। रविवार को मामला सामने आने के बाद आरोपी शिक्षक व स्कूल संचालक के हिरासत में होने का दावा करने वाली पुलिस सोमवार इससे पलट गई और कहा कि अभी इस मामले में कोई हिरासत में नहीं है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है।
विज्ञापन




मामले की रिपोर्ट शिक्षक और स्कूल संचालक की पत्नी के खिलाफ दर्ज कर की गई है। इसमें आरोप लगाया गया कि स्कूल संचालक की पत्नी की मदद से शिक्षक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार को पुलिस ने स्कूल संचालक को क्लीन चिट देते हुए छोड़ भी दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है, अभी रिपोर्ट आई नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। एसएसपी सुरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा है कि मामला एक माह पुराना है, जांच की जा रही है।



 बता दें, रविवार को इस मामले में पीड़ित बालिका (10) के दादा ने थाने पर एक शिक्षक, निजी स्कूल संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ थाने पर तहरीर दी थी। इसमें बालिका के साथ आरोपियों के स्कूल में दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई थी। इस घटना के बाद सहमी बालिका ने स्कूल ने जाना बंद कर दिया था। काफी समझाने और जोर देकर पूछने पर उसने लगभग एक माह बाद परिवारीजनों को इस घटना की जानकारी दी। सीओ अलीगंज ने भी रविवार को बालिका के बयान लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें