फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किशोरों की हत्या कर शव नहर में फेकें-सुमंत गुप्ता

Sun, 20 Mar 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
मृतक किशोरों के घर पहुंचे वैश्य ससमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
विज्ञापन
 विगत सोमवार शाम लापता हुए आढ़तियों के बेटे ऋषभ, निशांत, शिवांक के शव बुधवार को नहर में मिलने के बाद रविवार देर शाम परिवारीजनों को सांत्वना देने वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता कैलाशगंज मृतकों के घर पहुंचे। सुमंत ने पुलिस पर मौत की जांच नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मामले पर उच्च अधिकारियों से वार्ता कर जांच कराई जाएगी। आरोप है कि किशोरों की हत्या कर शव जिरस्मी नहर में फेके गए थे, लेकिन पुलिस ने किसी से पूछताछ तक नहीं की।
विज्ञापन

वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा कि पुलिस अभी तक मृतकों के सेलफोन नही ढूंढ पाई है। पीएम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मृतकों के शरीर पर मिले चोट के निशान का जिक्र तक नहीं है। सुमंत ने कहा कि अमांपुर निवासी जिस युवक ने फोन पर झगड़े की सूचना देकर तीनों को बुलाया था। आरोप है कि पुलिस ने उस युवक से पूछताछ तक नहीं की और पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या को दुर्घटना का रूप दे दिया। सुमंत का आरोप है कि ऋषभ, निशांत और शिवांक की हत्या करने के बाद शव नहर में फेंके गए थे। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जांच की मांग को लेकर नगर के व्यापारियों संग एसएसपी को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय पुलिस ने जांच नहीं की तो उच्च अधिकारियों से वार्ता कर तीनों किशोरों की मौत की जांच कराई जाएगी। मंडी समिति अध्यक्ष हरीश गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सतीश गुप्ता  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें