डीआईओएस को ज्ञापन देते फुटबॉल संघ के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की सभाओं के लिए चिह्नित मैदानों की सूची में शहर का जीआईसी मैदान भी है। इसके विरोध में जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक ज्ञापन जिलाधिकारी और डीआईओएस को दिया। मांग की, राजनीतिक सभाओं के लिए जीआईसी मैदान न दिया जाए।
जिला फुटबॉल संघ के सचिव राजीव यादव ने बताया कि जीआईसी मैदान पर छात्र-छात्राएं और विभिन्न खेल संगठन अपनी प्रतिभाओं को निखारने के लिए अभ्यास करते हैं। अधिकारियों से अनुरोध किया है कि राजनीतिक सभाओं से शिक्षण संस्थान में शिक्षण कार्य बाधित होगा। वहीं फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी आदि खेलों का अभ्यास भी रुक जाएगा।
पुलिस व सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को भी समस्या होगी। जिला फुटबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप दुबे, उपाध्यक्ष सेवाराम, कोषाध्यक्ष राजीव वर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक रजनीश यादव, संयुक्त सचिव मनीष दुबे, सुशील यादव, नवजोत सिंह, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।