जीआईसी के स्थापना दिवस की 101 वीं वर्षगांठ पर आयोजित पूर्व छात्र समागम की तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं। शनिवार की देर रात तक आयोजक व्यवस्थाएं करने में लगे रहे। साथ ही देर रात तक आमंत्रित पूर्व छात्रों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
स्थापना दिवस की 101 वीं वर्षगांठ को इस बार आयोजक यादगार बनाने में जुटे हैं। जीआईसी क्रीड़ास्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इतना ही नहीं दूसरे शहरों व राज्यों से पहुंचने वाले पूर्व छात्रों ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार और संयोजक अनूप दुबे ने बताया कि दर्जनों आमंत्रित पहुंच चुके हैं। पद्मश्री नीरज के पहुंचेंगे। आयोजकों ने कालेज के सभी एल्युमिनाई से कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है।