फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चार पहिया या एसी मिला तो निरस्त होगा राशन कार्ड

Fri, 28 Apr 2017 11:54 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
राशन कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अगर आपके घर में एअर कंडीशन, पांच केवीए का जनरेटर, चार पहिया वाहन, पांच एकड़ से अधिक सिंचित भूमि है तो आपका पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड निरस्त हो जाएगा। शासन के आदेश पर जिला पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड का सत्यापन शुरू करा दिया है। बीडीओ, एडीओ, तहसीलदार को पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड के स्थलीय सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त कर पात्रों को हक दिलाया जाएगा।  
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत जिले में पात्र ग्रहस्थी--- और अंत्योदय राशन कार्ड हैं। पात्र एवं अंत्योदय राशन कार्ड की फीडिंग में कई बार गलतियां सामने आ चुकीं हैं। मानकाें का दरकिनार कर अपात्रों के नाम दर्ज कराए गए। किसी के नाम तो किसी के पता और यूनिट संख्या में गड़बड़ियां सामने आने से हंगामे और धरना प्रदर्शन तक हुए। जिला पंचायत स्थित जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में हर महीने दो से तीन सौ लोग इन्हीं गलतियों को सुधरवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। शासन का निर्देश मिलने के बाद अब जिला प्रशासन ने राशन कार्ड का स्थलीय सत्यापन शुरू करा दिया है। डीएसओ गुलाब चंद यादव का कहना है कि राशन कार्ड का सत्यापन शुरू हो चुका है। तय मानकों से बाहर जो भी राशन कार्ड मिलेगा उसे तुरंत निरस्त कर पात्राें को उनका हक दिलाने का काम किया जाएगा। अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी डोर-टू-डोर अभियान चलाएंगे। यही नहीं पूर्ति कार्यालय भी अपात्रों की जानकारी ग्रामीणों से हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें