महिला अस्पताल में रखा ऑक्सीजन प्लांट के लिए आया हुआ जेनरेटर ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। मेडिकल कॉलेज में एक माह पहले ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिया गया है। विद्युत कटौती के दौरान इमरजेंसी के लिए वहां 100 हॉर्सपॉवर का जेनरेटर मंगाया गया, लेकिन यह ऑक्सीजन प्लांट का लोड उठाने में फेल हो गया। अब 250 हॉर्सपॉवर का जेनरेटर मांगा गया है।
मेटरनिटी विंग में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए पास के ही पार्क में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। जिसका संचालन बिजली से किया जा रहा है। लेकिन बिजली कटौती की स्थिति में इसे चलाने का इंतजाम नहीं है। इसके लिए शासन से 100 हॉर्सपॉवर का जेनरेटर भेजा गया। लेकिन प्लांट का लोड इससे ज्यादा होने के कारण यह जेनरेटर से नहीं चल सका।