फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: माता पूजन संग दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

Tue, 16 Apr 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा ब्लॉक क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय कसौलिया पर मंगलवार को नवरात्र पर्व को लेकर मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवी के स्वरूप में सुसज्जित बेटियों का पूजन शिक्षक व अभिभावकों ने किया। इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। वहीं, देवी स्वरूप बेटियों ने सामाजिक सुधार की दिशा में सशक्तिकरण के लिए बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, समानता, स्वावलंवन, सुरक्षा, भ्रूण हत्या आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संदेश पट्टीकाओं के जरिए जागरूक किया।
विज्ञापन


नवराति पर्व को लेकर सामुदायिक सहभागिता के तहत आयोजित कार्यक्रम में देवी स्वरूप बालिकाएं आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर वृद्धा रीता देवी व मंजू दुबे ने संयुक्त रूप से किया। माता के स्वरूप की आरती उतार उनका पूजन किया गया। इस मौके पर मौजूद अभिभावक व महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए बालिका शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
इस मध्य देवी स्वरूपों ने मौजूदा परिस्थितियों के मध्य नारी सशक्तिकरण के विभिन्न बिंदुओं पर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। इस मध्य माता के जयकारे भी लगे। प्रधान अध्यापक योगेश गुप्ता ने सभी का आभार जताया। शिक्षिका शिवानी मिश्रा, अभिभावक नीलम शाक्य, रुबी, कुमकुम गुप्ता, सोनम, काजल, संतोषी देवी, निखिल, अजय श्रीवास्तव, आराध्या आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें