फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 623वीं रैंक पाकर अंकित ने जिले का नाम किया रोशन

Tue, 16 Apr 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जनपद के अलीगंज क्षेत्र के गांव डिवइया अख्तियार पुर निवासी अंकित ने यूपीएससी की परीक्षा में 623वीं रैंक पाकर जिले का नाम रोशन किया है। यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में पाई है। अंकित की सफलता पर परिवार वाले खुश हैं। लोग उनके परिजन को बेटे की सफलता पर बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


गांव डिवइया अख्तियारपुर निवासी अंकित कुमार ने बताया उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राइवेट विद्यालय में हुई थी। पिता अखिलेश कुमार गांव में खेती करते थे। कक्षा 5 तक की पढ़ाई पूरी होने के बाद नवोदय की परीक्षा दी। सकीट रोड स्थिति नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिला।
वर्ष 2016 में 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद कानपुर आईआईटी से बीटेक किया। वहां पूर्व विद्यार्थी जो आईएएस व आईपीएस बन चुके थे। वह आते थे उनको सुना समाज के लोगों की कैसे सेवा की जा सकती है। बीटेक वर्ष 2021 में पास किया। इसके बाद दिल्ली में सिविल सर्विसेज की तैयारी करने चले गए। दो प्रयास में परीक्षा को पास नहीं कर पाए।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में उनका तीसरा प्रयास था और परीक्षा पास कर ली। मंगलवार को रिजल्ट आया तो 623वीं रैंक मिली। बेटे की सफलता पर गांव में परिजन खुश हैं। गांव के लोग भी बेटे की सफलता पर खुश हैं। वहीं नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने पूर्व छात्र की सफलता पर खुशी जताई है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें