फोटो 10 औरंध में हुई गोष्ठी में मौजूद पूर्व सैनिक। संवाद
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव औरंध के सैनिक जगह-जगह देश की रक्षा कर रहे हैं। सेवानिवृत आनरेरी कैप्टन अजय प्रताप सिंह के साथी लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारत सरकार ने देश की सर्वोच्च सेवा का प्रमुख नियुक्त किया है। इस पर सेवानिवृत्ति सैनिकों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ के साही रहे शेर रिसाला के सेवानिवृत्ति सैनिक औरंध में एकत्रित हुए। आयोजक अजय प्रताप चौहान ने कहा कि सभी सैनिकों के लिए यह गर्व की बात है कि उनका एक साथी देश की सर्वोच्च सेना का प्रमुख बन रहा है। भारतीय सेवा में टू एंड लांसर्स के लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की सेना प्रमुख के रूप में नियुक्ति ऐतिहासिक सफलता है।
इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने हवन यज्ञ भी किया। 101 वर्ष के शीतला वख्श सिंह चौहान को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जसकरन सिंह, हरपाल सिंह, ध्रुवराज सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह, विजय बहादुर भदौरिया, रमेश सिंह, नरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, विजय प्रताप सिंह, अमित प्रताप, प्रबल प्रताप, सुखपाल सिंह चौहान मौजूद रहे।