फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मिर्जापुर से बदायूं ले जा रहे थे 16 लाख का गांजा, पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे

Wed, 09 Apr 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा पुलिस ने 80.5 किलोग्राम गांजा ले जाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 16.10 लाख रुपये है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह गांजा लेकर मिर्जापुर से बदायूं जा रहे थे। पुलिस ने गांजा रखकर ले जा रहे ट्रक को भी पकड़ा है।
विज्ञापन

सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को जैथरा पुलिस गांव नगला रेवती के पास चेकिंग कर रही थी। उसी समय वहां से गुजर रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। इसमें 80.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 16.10 लाख रुपये है। इसको ले जा रहे नीलेश उर्फ छिद्दू निवासी कुर्रवा मजरा संवत थाना हथगांव और आशाराम निवासी नया पुरवा मजरा करमून थाना थरियोन जिला फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा लेकर मिर्जापुर से बदायूं जा रहे थे। यह लोग पहले भी गांजा की तस्करी कर चुके हैं, इनसे और भी गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज की गई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इनको पकड़ने में थाना जैथरा प्रभारी शंभूनाथ सहित उनकी पूरी टीम शामिल रही।
विज्ञापन

56 लाख रुपये का गांजा छोड़ भागे तस्कर
एटा। थाना मलावन पुलिस ने चेकिंग के दौरान तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 255 किलो गांजा को मलावन कस्बे से पकड़ा है। दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए वाहन और गांजा छोड़कर भाग गए। सीओ सकीट कृतिका सिंह ने बताया कि बुधवार को तड़के तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 255 किलो गांजा को बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त किया गया लोडर वाहन भी पकड़ा है। इस गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 56 लाख रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें