फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लग्जरी कार से करते थे पशु चोरी, 3 गिरफ्तार

Wed, 09 Apr 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर पुलिस द्वारा पकड़ी गई कार, इससे पशु चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। - फोटो : जलेसर पुलिस द्वारा पकड़ी गई कार, इससे पशु चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
जलेसर। पांच दिन पहले चोरी गए पशुओं सहित पुलिस ने आगरा और फिरोजाबाद के तीन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ये लोग लग्जरी कार से पशु चोरी करते थे। पुलिस ने इनके पास से कार, पशु और 3 तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला मदारी से 4 अप्रैल को चोर एक लग्जरी कार से आए थे। नत्थू सिंह ने बताया कि अपने तीन बकरे एवं एक बकरी को रमेश चंद्र के नलकूप पर बांधकर खेतों में काम कर रहा था। तभी वहां एक कार आकर रुकी। उसमें एक महिला भी बैठी थी। दो पुरुष उतरे और चारों पशु लेकर चले गए। गांव वालों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। शिकायत किए जाने पर पुलिस ने पड़ताल कर पशु चोर मुकुल वाल्मीकि निवासी हरीपर्वत आगरा, सूरज लोधी निवासी बसई थाना ताजगंज आगरा, शिवम गुप्ता निवासी कश्यप बगीची के सामने फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किए गए चारों पशु, कार और तीन तमंचे बरामद किए गए हैं।

किराए पर ली थी कार, जीपीएस से पुलिस ने जोड़े तार
कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि चोरों ने यह कार एक टूर एंड ट्रेवल्स से किराए पर ली थी। जांच के दौरान जीपीएस के माध्यम से यह पता लगाया कि कार घटना के समय कहां थी। इसके अलावा, सीसीटीवी फुटेज की सहायता से चोरों की पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें