फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जमीन के विवाद में रास्ता रोककर की मारपीट

Tue, 02 Apr 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा के पहाड़पुर निवासी अजयवीर ने गांव के ही उपदेश सहित 2 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 18 फरवरी को वह अपने खेत पर जा रहा था। तभी अमन और उपदेश गालियां देने लगे।
विज्ञापन

गाली देने से मना किया तो मारने को दौड़े बचने के लिए घर में घुस गया। तो यह लोग घर के अंदर ही आ गए व डंडों से पीटने लगे। अमन ने पैंट की जेब से चाकू निकाला और जान से मारने के प्रयास से गर्दन पर प्रहार किया। गले में गमछा डाल लिया और दोनों लोग मारने की नीयत से गमछा खींचने लगे। शोर सुनकर पहुंची पत्नी स्नेह कुमारी व किशनवीर सहित अन्य लोगो ने बमुश्किल बचाया। जिसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें