फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान के लिए गंगा घाट पर उमड़ी भीड़

Fri, 22 Apr 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
चैत्र पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चैत्र पूर्णिमा के पवित्र स्नान पर्व पर शुक्रवार को गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा घाटों पर गंगा मैया के जयकारे गूंज रहें थे। श्रद्धालु गंगा स्नान कर जरूरतमंदों एवं गरीबों में दान दक्षिणा दे पुण्य लाभ कमाया। 
विज्ञापन

चैत्र पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए एक दिन पूर्व से ही भक्तजन पहुंचना शुरू हो गए। इस्माइलपुर, हरि की पैड़ी, लहरा, कछला घाटों पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में बसों, रेलों एवं निजी वाहनों से पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारे लगाते हुए पवित्र गंगाजल में डुबकी लगाना शुरू कर दिया। गंगा स्नान करने के बाद घाटों पर बने मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मंदिरों में घंटे घड़ियालों की आवाजें गूंज रहीं थीं। वातावरण पूरी तरह से धर्ममय बना हुआ था। गंगा घाटों पर मौजूद गरीबों को श्रद्धालुओं ने दान भी दिया। मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से काफी पुण्य मिलता है। वहीं तीर्थ नगरी में हरि की पैड़ी पर भी श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। स्नान के बाद मां गंगा की पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद बांटा।
हरि की पैड़ी की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। बराह मंदिर, बालाजी दरबार, सोमेश्वर मंदिर, पंचमहाशक्ति मंदिर, योगेश्वर मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, बटुकनाथ मंदिर आदि मंदिरों पर देर सांय तक श्रद्धालु दर्शन करते रहे।  
विज्ञापन


कासगंज(ब्यूरो)। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के निकलने से डग्गामार वाहन संचालकों की पौ बारह रही। उनके द्वारा यात्रियों को क्षमता से अधिक ढोया गया। अंदर और बाहर सभी जगह यात्रियों को बैठाया गया। श्रद्धालु यात्रियों ने बसों एवं वाहनों की छतों पर बैठकर यात्रा की। डग्गामार वाहनों के संचालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। बड़ी संख्या में वाहनों से सर्कुलर रोड पर वाहनों का दबाब बढ़ गया। जिससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। लोगों को जाम से खासी परेशानी हुई। यातायात पुलिस ने जाम से निपटने के लिए अमांपुर रोड से बड़े वाहनों को डायवर्ट किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें