फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

को नहीं जानत है जग में प्रभु संकट मोचन नाम तिहारो

Fri, 22 Apr 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर में पूरे उत्साह भक्तिभाव के साथ हनुमान जयंती मनाई गई। जगह-जगह भक्ति कार्यक्रमों  का आयोजन किया गया। हवन पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिरों पर फूल बंगला सजाए गए। हनुमानजी की प्रतिमा का विशेष शृंगार  किया गया। 
विज्ञापन

नगर के नदरई गेट बालाजी दरबार में भव्य शृंगार  किया गया। मंदिर परिसर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। आकर्षक फूल बंगला छप्पन भोग एवं शृंगार  दर्शन को देखने को काफी संख्या में भक्त दरबार में पहुंचे। सेवक डा. आरसी कावरा ने मंदिर में आयोजित हवन पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। हवन पूजन में काफी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर आहुतियां दी। इस दौरान नितिन कावरा, अंकित चोला, विनीत कावरा, अजय कावरा, प्रभात माथुर, विनीत कावरा, मुन्नी देवी, तरुण वार्ष्णेय, पल्लव गुप्ता, राजकुमार, पंकज आदि मौजूद रहे। प्रभुपार्क पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने परंपरागत तरीके से हवन पूजन का आयोजन किया गया। हवन पूजन से पूर्व हनुमान की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजाया गया। पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रों पर हवन में आहुतियां देकर  विश्व कल्याण की कामना की। पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने हनुमान जी की आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया। इस दौरान जगदीश प्रसाद विरथरे, विनय राज पन्नू, कौशल साहू, जुगेंद्र लोधी, नगर अध्यक्ष आकाश सिंघल, अंकित जैन, प्रशांत अग्रवाल, प्रखर बंसल, मनीष अग्रवाल, कमल सक्सेना सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रभु पार्क में प्राचीन बालाजी मंदिर एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा का भव्य शृंगार किया गया एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। यहां आयोजक विनोद गुप्ता, टीटू गुप्ता, पिंटू गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि ने प्रसाद वितरण कर सहयोग किया। बाराहाद्वारी हनुमान मंदिर, सोरों गेट हनुमान मंदिर पर भी हनुमान प्रतिमा का विशेष शृंगार  किया गया। पूजन पाठ से पूर्व हवन का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें