फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कुतबपुर में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Wed, 03 Aug 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
अंबेडकर प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्राम कुतबपुर सराय में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीण गांव में हंगामा करने लगे। पांच आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम कुतुबपुर सराय में लगी अंबेडकर प्रतिमा को गांव के ही लोगों ने लाठी डंडों से प्रहार कर एक हाथ व एक अंगुली तोड़ दी। जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीण प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखकर आक्रोशित हो गए। ग्रामीण प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। जब इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी परवेज अहमद, सीओ अमृतलाल, नायब तहसीलदार संतोष कुमार भी मौके पर आ गए। बसपा नेता अहमद हुसैन भी मौके पर आ गए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से वार्ता की। उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया गया। इसके बाद आक्रोशित शांत हुए।  गांव के ही श्योपाल सिंह पुत्र रोशन, लालू पुत्र शिवसिंह,  विपिन पुत्र फूल सिंह, धर्मेंद्र पुत्र रहीश पाल, आकाश पुत्र जयपाल को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को दविशें दी, लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

तीन दिन पूर्व बोंदर में तोड़ दिया था चश्मा
कासगंज। अंबेडकर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने के मामले में अचानक तेजी आ गई है। 1 अगस्त को  सहावर क्षेत्र के ग्राम बोंदर में अंबेडकर प्रतिमा का चश्मा तोड़ दिया था। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। अभी तक पुलिस आरोपी को चिह्नित तक नहीं कर सकी है। जिससे उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें