फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रांसफाॅर्मर को खराब होने से बचाएगी फ्यूज सैल डिवाइस

Mon, 28 Apr 2025 05:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विद्युत निगम गर्मी में ट्रांसफाॅर्मर को खराब होने से बचाने के लिए विशेष प्रकार की सुरक्षा डिवाइस लगा रहा है। इससे अधिक लोड पड़ने या फॉल्ट की स्थिति में ट्रांसफाॅर्मर को यह डिवाइस फुंकने से बचाएगी। इससे जहां उपभोक्ताओं को ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर विद्युत कटौती की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। वहीं, विद्युत निगम को नुकसान से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के एसडीओ प्रथम दिलीप कुमार ने बताया कि गर्मी में बिजली की अधिक खपत होने के कारण ट्रांसफाॅर्मर पर लोड बढ़ जाता है। इससे तार जलने के साथ-साथ ट्रांसफाॅर्मर भी खराब हो जाते हैं। बताया कि अब एचटी-एलटी प्रोडक्शन डिवाइस ट्रांसफाॅर्मर पर लगाई जा रही हैं। इस डिवाइस में फ्यूज सेल और टाइल लेस यूनिट लगाई गई है।
इससे ओवरलोडिंग पर तार व ट्रांसफॉर्मर जलने का खतरा कम होगा। शहर में 1000 केवीए के एक ट्रांसफाॅर्मर पर टाइल लेस यूनिट लगाई गई है, साथ ही फ्यूज सेल व टाइल लेस डिवाइस 630 केवीए के 12, 400 केवीए के 99, 250 केवीए के 97 तथा 100 केवीए के 645 सहित कुल 854 ट्रांसफाॅर्मर पर लगाई जानी है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में 174 ऐसे ट्रांसफाॅर्मर पर एचटी-एलटी प्रोडक्शन डिवाइस लगाई जा रही है। जहां ट्रांसफाॅर्मरों पर लोड अधिक है। जिले के अंदर 800 ट्रांसफाॅर्मर पर डिवाइस लगाया जाना प्रस्तावित है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा कार्यदायी संस्था के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रोडक्शन डिवाइस लगाने का कार्य करा रहा है जो 90 प्रतिशत पूर्ण भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें