फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बीएडधारी 116 शिक्षक-शिक्षिकाएं बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की एसआईटी जांच में फर्जी डिग्री और अंकपत्र मामले में चिह्नित 120 शिक्षकों में से 116 की सेवा समाप्त कर दी गई है। बीएसए संजय सिंह ने बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

तीन वर्ष पूर्व फर्जी डिग्रीधारकों केे विरुद्ध नोटिस जारी करने से शुरू हुई कार्रवाई शनिवार को सामूहिक बर्खास्तगी तक पहुंच गई। लगभग एक दशक की नौकरी के बाद जिले के 116 शिक्षक-शिक्षिकाओं को फर्जी बीएड डिग्री व अंक बढ़ाने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया। 2004-05 में डॉ. बीआर अंाबेडकर विवि में बीएड में हुई धांधलियों की शिकायतों के बाद शासन ने एसआईटी जांच कराई थी।
इसमें जिले में तैनात 120 शिक्षकों को फर्जीवाड़े का आरोपी मान कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। एसआईटी सूची मिलने के बाद 2017 में तत्कालीन बीएसए श्याम किशोर तिवारी ने शिक्षकों को नोटिस जारी किए थे। अधिकांश ने अपने जवाब प्रस्तुत किए तो कुछ ने कोर्ट की शरण ली। इससे कार्रवाई कुछ समय के लिए टल गई। नए बीएसए ने भी इन्हें नोटिस जारी कर इनके मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

चार पर कार्रवाई रुकी
बीएसए संजय सिंह ने बताया कि तीन शिक्षकों ने उच्च न्यायालय में याचिका डाली है। शीघ्र ही इसके विरुद्ध काउंटर के साथ साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएंगे और फिर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। जबकि एक शिक्षक ने एसआईटी का एक पत्र प्रस्तुत किया है, जिसमें भूलवश नाम शामिल होने की बात कही गई है। इसका सत्यापन कराया जा रहा है।
सर्वाधिक 24 अलीगंज, सकीट में 11
फर्जीवाड़े में चिह्नित सर्वाधिक 24 शिक्षक अलीगंज के हैं। इनमें से 23 को बर्खास्त किया है। वहीं जैथरा के 13 शिक्षकों में से कोर्ट गए तीन पर फिलहाल कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में दस को बर्खास्त किया है। सकीट में 11, अवागढ़ के 14, जलेसर के 13, मारहरा के 17, निधौली कलां के 13, शीतलपुर के 15 शिक्षकों पर गाज गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें