फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन टूटी, शहर में पेयजल को मचा हाहाकार

विज्ञापन
गांधी मार्केट में सीवर खुदाई के दौरान टूटी पालिका की पाइप लाईन की मरम्मत करते कर्मचारी- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। गांधी मार्केट में सीवर लाइन की खोदाई के दौरान शुक्रवार को पानी की सप्लाई का पाइप टूट गया। इसका खामियाजा शनिवार को शहरवासियों को भुगतना पड़ा। पूरे शहर में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। लोग सुबह से पानी आने का इंतजार करते रहे, लेकिन पानी नहीं आया। यहां तक जलकल विभाग ने पानी की आपूर्ति ठप होने पर किसी मोहल्ले में पानी का टैंकर भी नहीं भिजवाया। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

इन दिनों गांधी मार्केट में सीवर लाइन के लिए खोदाई का काम चल रहा है। शुक्रवार को दोपहर जेसीबी से खोदाई के दौरान पाइप लाइन टूट गई। इससे गड्ढे में पानी भर गया। ठेकेदार के कर्मचारियों ने पाइप लगाकर पानी निकाल दिया, पर जैसे ही सुबह जलापूर्ति शुरू हुई, पानी फिर भर गया। इससे सीवर का काम तो प्रभावित है ही शनिवार सुबह और शाम को लोगों को पानी भी नहीं मिला।
सुबह जब काफी देर तक पानी नहीं आया तो लोगों में बेचैनी हुई। पता किया तो मालूम चला कि पाइप लाइन टूट जाने के कारण नलों में पानी नहीं आया, इसके बाद लोग बाल्टियां लेकर घरों से निकले। अधिकांश लोग और बच्चे बिना नहाए ही ऑफिस और स्कूल चले गए।
विज्ञापन

ये मोहल्ले हुए प्रभावित
नई बस्ती, जाटवपुरा, स्वर्ण नगरी, शांति नगर, संतोष नगर, घंटाघर, गांधी मार्केट, बाबूगंज, हाथी गेट, अरुणा नगर, विजय नगर, एमपी नगर, सुनहरी नगर, हिंदू नगर, नेहरू नगर, गोविंद नगर, कैलाश गंज, पीपल अड्डा, किदवई नगर, आवास विकास कॉलोनी आदि में पानी की सप्लाई नहीं पहुंची।
आस-पड़ोस के घरों से पानी मांगा
पानी की सप्लाई नहीं आने पर दिन भर लोग परेशान रहे। जिन घरों में समर लगी हुई थी उनके घर से पानी भरकर लोगों ने काम चलाया। शाम को भी लोग पानी आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

एक लाख से ज्यादा की है आबादी
जनगणना 2011 के अनुसार शहर की एक लाख 18 हजार 5 सौ 17 जनसंख्या है। जिसमें 62590 पुरुष और 55927 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें