एटा। गर्मी पड़ना शुरू हो चुकी है। गर्मी में लोग बाहर का तला भुना खा रहे हैं। यह खाना लोगों को पेट दर्द दे रहा है। यह बात हम नहीं मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंचने वाले पेट दर्द के रोगी बता रहे हैं। प्रतिदिन कॉलेज की ओपीडी में 70 से 80 मरीज पेट दर्द के पहुंच रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज में इन दिनों वायरल बुखार के साथ पेट दर्द के मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार को कॉलेज की ओपीडी में चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों की लाइन लगी थी। मेडिसन विभाग में डॉ. अनुराग मरीजों को देख रहे थे। उन्होंने बताया कि गर्मी पड़ना शुरू हो गई है।
लोग बाहर का तला-भुना रहे हैं। गर्मी में अधिक तला-भुना व रखा हुआ खाने से लोग पेट दर्द की समस्या से ग्रसित हो रहे है। गर्मी में बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। हरी पत्ते दार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे व्यक्ति में पानी की कमी भी पूरी होती रहती है।
बाहर खाने की शुद्धता का पता नहीं होता है, कभी- कभी दुकानदार सुबह का शाम को खिला देते हैं। या फिर एक दिन का रखा हुआ गर्म कर देते है। ऐसे में वह खाना व्यक्ति के पेट के दर्द देता है। शनिवार को पेट दर्द के ओपीडी में 72 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
कहा कि गर्मी पड़ रही है। ऐसे में व्यक्ति धूप में चलने के बाद गला सूखने पर ठंडा पेय पदार्थ ले लेता है। यह उनके लिए नुकसानदायक हो जाता है। इन सब चीजों से परहेज करना चाहिए। बताया वायरल बुखार के मरीज भी ओपीडी में पहुंच रहे हैं।