फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति की जांच करेगी चार सदस्यीय समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति की जांच डीआईओएस की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय समिति करेगी। डीएम ने अधिकारियों को नामित कर एक सप्ताह में जांच आख्या मांगी है। नगर पंचायत सकीट के सभासद मुन्ना कुरैशी और सकीट निवासी विनोद कुमार ने भरतोली स्थित एक ही स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सहित दो शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति की शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से की थी। दोनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि फर्जी अभिलेखों-दस्तावेजों के सहारे इनकी नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने विभागीय रिकार्ड में हेराफेरी करने की भी शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने डीआईओएस की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन कर सात दिनों में जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जांच समिति में नंदलाल सिंह उपजिलाधिकारी सदर, गजेंद्र सिंह वरिष्ठ कोषाधिकारी, संजय सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें