फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर से स्टे आर्डर बनाना दंपत्ति पर भारी पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रशासन के फर्जी हस्ताक्षर से स्थगनादेश बनाने वाले दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम प्रधान की शिकायत पर डीएम ने फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला थाना राजा का रामपुर स्थित ग्राम पंचायत इमादपुर का है। ग्राम प्रधान मदनलाल ने डीएम सुखलाल भारती को लिखित शिकायत देकर गांव के ही बाबूराम व उनकी पत्नी कस्तूरी देवी पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन के फर्जी एवं कूटरचित हस्ताक्षर से स्थगनादेश बनाने तथा थाना पुलिस के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय इमादपुर का निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप लगाया है।
प्रधान ने बताया कि कायाकल्प योजना के अंतर्गत स्कूल की बाउंड्रीवाल एवं सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने फर्जी आदेश की प्रति भी प्रस्तुत की है। मामले को संज्ञान लेते हुए डीएम ने थाना प्रभारी राजा का रामपुर को फर्जीवाड़ा करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें