फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह और पूर्व जिपंअ पर चौथा मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा में सपा नेता व पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और इनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव सहित पांच के खिलाफ डेढ़ बिस्वा जमीन पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों नेताओं के खिलाफ यह चौथा मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार रात थाने पर तहरीर देकर संटू निवासी गांगूपुरा ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि गांव गांगूपुरा स्थित गाटा संख्या 188क रकबा 0.28 हेक्टेयर (सात बिस्वा) कृषि जमीन है। इस जमीन में से साढ़े पांच बिस्वा का बैनामा 21 जुलाई 2014 को रामेश्वर सिंह यादव, जुगेंद्र सिंह यादव, दिनेश कुमार उर्फ गांधी निवासी ढकपुरा, राहुल उर्फ नीलू व धर्मेंद्र निवासी कस्बा धुमरी ने कराया था। शेष डेढ़ बिस्वा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। आरोप है कि जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पहुंचे तो लाठी-डंडे और असलहा लेकर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर मौके से भगा दिया।
संटू ने तहरीर में लिखा है कि सपा सरकार में दबंग भू माफिया जुगेंद्र सिंह सहित अन्य ने अवैध कब्जा किया था। तब थाने पर शिकायत की, लेकिन सरकार के दबाव में कोई सुनवाई नहीं हुई थी। बता दें कि इससे पहले दोनों नेताओं पर कोतवाली नगर में 14 जून को अवैध कब्जे के दो और 20 जून को जानलेवा हमले का एक मुकदमा लिखा जा चुका है। सीओ अलीगंज राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें