फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की कार से लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी

Sun, 26 Jul 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। रविवार को दिन दहाड़े व्यस्तम चौराहे माया पैलेस के पास खड़ी भाजपा के पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा की ईको स्पोर्ट गाड़ी को निशाना बना लिया। चोर पूर्व विधायक की गाड़ी के शीशे तोड़कर उसमें रखे दो बैग निकल ले गए, जिनमें गाड़ी के कागजात, आठ हजार रुपये की नकदी, लाइसेंसी रिवाल्वर व लाइसेंस रखा था। सूचना लगते ही कोतवाली पुलिस और भाजपा नेता पहुंच गए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रजापलन वर्मा किसी काम से रविवार की दोपहर दो बजे के लगभग माया पैलेस चौराहे के पास आए थे, जहां उन्होंने अपनी ईको स्पोर्ट गाड़ी चौराहे से कुछ कदम आगे जीटी रोड किनारे खड़ी कर दी और कहीं चले गए। जब वापस लौटे तो गाड़ी के शीशे टूटे देख दंग रह गए। इसकी सूचना उन्होंने परिवारीजनों और अपने अन्य साथियों को दी। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूर्व विधायक द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गाड़ी में रखे दो बैगों में उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर, शस्त्र लाइसेंस, गाड़ी के कागजात और आठ हजार रुपये की नकदी रखी थी जिसे चोर चोरी कर ले गए। इस दौरान पुलिस ने माया पैलेस होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे, लेकिन गाड़ी कैमरा की रेंज से काफी दूर खड़ी थी। इस लिए कुछ नहीं आया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें