फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी मिनी बस पलटी

Sun, 26 Jul 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की देर सायं कोतवाली देहात क्षेत्र के अलीगंज रोड स्थित गांव कुसाड़ी के निकट बारातियों से भरी मिनी बस पलट गई। इसमें बैठे 12 से ज्यादा बाराती घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा सामने से आ रहे कैंटर को बचाने के चक्कर में हुआ। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव सुपेती निवासी कृपाल सिंह के पुत्र धुव्र कुमार की बारात मिनी बस द्वारा थाना जसरथपुर के गांव गोसलपुर जा रही थी। शनिवार देर सायं साढ़े नौ बजे के लगभग जैसे ही बस कुसाड़ी के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे कैंटर से बचने के चलते बस चालक संतुलन खो बैठा और बस पलट गई। इसमें सवार 12 से ज्यादा बाराती घायल हो गए। चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल होने वालों में शिल्की, धर्मपाल, योगेश, रामभरोसे, रामपाल, सर्वेश कुमार, सुरेश, रवेंद्र, बंटू, वीरी सिंह, विजय कुमार, महाराज सिंह, अंकित, महेंद्र सिंह, चंद्रपाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें