फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पूर्व प्रधान की सड़क हादसे में मौत, पुत्र ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 23 Apr 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट के गांव जहांगीराबाद के पास सड़क हादसे में करमपुर के पूर्व प्रधान भूपेंद्र उर्फ भूरे (50) की मौत हो गई। बाइक पर साथ में बैठीं तीन भतीजी भी घायल हो गईं। वहीं बेटे नीरज ने वर्तमान प्रधान जितेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बेटे का आरोप है कि पिता पूर्व प्रधान भूपेंद्र उर्फ भूरे चाचा की तीन बेटियों को बाइक पर बिठाकर दावत खाने सकीट कस्बा जा रहे थे। तभी रास्ते में जहांगीराबाद के पास वर्तमान प्रधान जितेंद्र व उसके दो पुत्रों अरुण और अनुज ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक गिर गई और इन लोगों ने पिता व भतीजियों को मारना पीटना शुरू कर दिया। लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जमकर मारा पीटा, जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही हम लोग व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

2014 में चाचा की गोली मारकर की थी हत्या
नीरज ने बताया कि इन्हीं लोगों ने 2014 में चाचा बालाचरन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिता पूर्व प्रधान भूपेंद्र सोमवार की शाम सकीट के एक मैरिज होम में दावत खाने जा रहे थे। चाचा बालाचरन की बेटियां साथ में थी, जिसकी वजह से इन लोगों ने इस प्रकार का हमला कर दिया। इसमें पिता की मौत हो गई, वहीं भतीजियों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


प्रथम दृष्ट्या मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। एक बाइक पर यह चार लोग सवार थे, पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इसके चलते आगे जा रहे वाहन से यह लोग जा टकराए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इनको लेकर मेडिकल कॉलेज में दिखाया। जहां चिकित्सकों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने हत्या की तहरीर दी है, मामला दर्ज कर गहनता के साथ जांच की जा रही है। -संजय सिंह, सीओ सकीट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें