फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन हाईवे बनने की उम्मीद जागी

Fri, 27 Feb 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के लोगों को रेल बजट में निराशा हाथ लगी है। इसके चलते वे अब आम बजट से अपनी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। स्थानीय रेलवे का विस्तार न होने के बाद अब लोगों की निगाहें जीटी रोड को फोरलेन हाईवे में बदलने पर हैं। इसके इतर आम बजट में केंद्र सरकार द्वारा चल रहीं दर्जनों योजनाओं में लोगों को लाभ देने के लिए होने वाली घोषणाओं पर भी नजरें टिकी हैं। हालांकि केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं में बजट के अभाव की शिकायतें अब तक न के बराबर रही हैं।
विज्ञापन




बता दें कि इस बार एटा में लोकसभा का चुनाव दो ही प्रमुख मुद्दों पर लड़ा गया था। इसमें एक था रेलवे का विस्तार और दूसरा था जीटी रोड को फोरलेन हाईवे में तब्दील करना। रेलवे विस्तार को लेकर जनपद वासियों को तो निराशा ही हाथ लगी, लेकिन अब उम्मीद जीटी रोड को फोरलेन होने की घोषणा पर होगी। बता दें कि रेलवे विस्तार की तरह ही जिले में जीटी रोड को फोरलेन बनाने की मांग काफी समय से होती रही है। जीटी रोड को फोर लेन बनते ही यहां बाईपास का निर्माण भी हो जाएगा। इससे शहर में दिनभर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।


गत वर्षों से जीटी रोड की हालत जर्जर हो गई है। दादरी से अलीगढ़ तक जीटी रोड फोरलेन हो भी चुका है, लेकिन इसके निर्माण में राजनीतिक पेंच फंस जाने से इसका निर्माण अलीगढ़ से कानपुर तक नहीं हो पाया। अब एक बार फिर नेशनल हाईवे विभाग अलीगढ़ से कानपुर तक बनने वाले फोरलेन हाईवे के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। इसके चलते एटा के लोगों की भी जीटी रोड को फोरलेन में बदलने की उम्मीद बढ़ गई हैं।
विज्ञापन




केंद्र की योजनाओं पर भी रहेगी नजर
केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा और एनआरएलएम जैसी बढ़ी योजनाएं चल रही हैं। बता दें कि इन योजनाओं में फिलहाल धन की कमी नहीं हैं, लेकिन लोगों को आम बजट में सरकार द्वारा इन योजनाओं को और लाभकारी बनाने की उम्मीद है। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग में भी केंद्र सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। समाज कल्याण विभाग की मानें तो इन योजनाओं में भी बजट का कोई अभाव नहीं रहता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें