फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूजल सप्ताह में वन और उद्यान विभाग ने नहीं ली रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में लघु सिंचाई विभाग की ओर से 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जाना था। इसके लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी दी गई, लेकिन वन और उद्यान विभाग ने इसमें कोई रुचि नहीं ली।
विज्ञापन

सप्ताह के अंतर्गत मुख्य सरकारी भवनों पर बैनर, पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। जबकि वन विभाग की ओर से पौधरोपण किया जाना था, जो नहीं कराया गया। डीएफओ रामजीलाल का कहना है कि भूजल सप्ताह के तहत पौधरोपण की जानकारी नहीं थी। वहीं जिला उद्यान विभाग की ओर से भी कृषकों को स्प्रिंककलर, ड्रिप सिंचाई आदि के बारे में जागरूक नहीं किया गया। हालांकि तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी और विकासखंड स्तर पर बीडीओ के द्वारा गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
माध्यमिक विद्यालयों में र्हुइं प्रतियोगिताएं
माध्यमिक विद्यालयों में भूजल सप्ताह के तहत स्कूलों में ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने पानी को बचाने के लिए संदेश देते हुए पेंटिंग बनाई। वहीं निबंधों के माध्यम से भी संदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें