फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों पर की जांच, लिए नमूने

विज्ञापन
घंटाघर ​स्थित सुभाष मिष्ठान भंडार पर मिठाईयों के सेंपल भरती खाद्य विभाग की टीम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
एटा। रक्षाबंधन त्योहार से पूर्व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर स्थित सुभाष मिष्ठान भंडार पर टीम ने खोया और पनीर के दो नमूने लिए। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

डीसी फूड विजय वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सुभाष मिष्ठान भंडार पर क्षेत्रफल कम होने के कारण वहां मिठाई निर्माण व अन्य गतिविधियों के लिए जगह काफी सीमित मिली। परिसर में कंजेशन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विक्रेता को कारखाने को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट करने की सलाह दी ताकि खाद्य पदार्थों का निर्माण स्वच्छ और व्यवस्थित तरीके से हो सके। इसके अलावा निधौली कलां में तनु स्वीट्स से लॉज मिठाई का नमूना लिया गया। वहीं पिलुआ में प्रेम स्वीट्स से छेना रसगुल्ला का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। टीम ने घंटाघर क्षेत्र में स्थित मिठाई की दुकानों का भी निरीक्षण किया। संचालकों को मिठाइयों के निर्माण और भंडारण के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
वर्जन-
शहर के घंटाघर, निधौली कलां व पिलुआ कस्बा में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी व अनियमितता मिलने पर तीन दुकानदारों को नोटिस दिया है। इसके साथ ही 15 दिन में सुधार के लिए कहा है। - विजय वर्मा, डीसी फूड
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें