फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पोस्टमार्टम में भी नहीं चला पता, कैसे हुई सोवरन की मौत; सुरक्षित रखा गया बिसरा

Tue, 06 May 2025 02:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

कासगंज मार्ग पर सोवरन की लाश मिली थी। परिजनों ने हत्या का  आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा देहात कोतवाली क्षेत्र में कासंगज मार्ग पर शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिला था। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर मृतक का बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


गांव बदरिया निवासी अमर सिंह ने बताया कि भाई सोवरन सिंह (30) मजदूरी करते थे। प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी शहर में काम के लिए आए थे, मगर शाम तक लौटकर घर नहीं पहुंचे। देर रात सूचना मिली कि कासगंज रोड पर नवनिर्मित कॉलोनी के सामने एक व्यक्ति अचेतावस्था में पड़ा हुआ है। वहां जाकर देखा तो वह भाई सोवरन सिंह थे।

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि किसी ने उनकी हत्या की है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मृतक शराब का आदी था। घटनास्थल से भी शराब की खाली बोेतल और अन्य चीजें मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, इसलिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें