फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से सुस्त पड़ी ट्रेन, वाहनों की चाल

Tue, 03 Jan 2017 12:17 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
नए साल में सोमवार का दिन सबसे ठंडा रहा। कोहरे की घनी चादर तनने और शीतलहर से लोग कांप उठे। वहीं कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। मथुरा से आने वाली पैसेंजर भी सोमवार को करीब 40 मिनट देरी से जंक्शन पहुंची। कई अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से चलीं।
विज्ञापन

नए साल के साथ सर्दी का भी सितम तेज हो गया है। कोहरे के साथ ही ओस की बूंदे भी गिर रहीं हैं। शीतलहर चलने के कारण तापमान में गिरावट जारी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया। दिन का पारा भी लुढ़क कर 19 डिग्री हो गया है। वहीं शीतलहर, कोहरे का भी प्रभाव बना हुआ है। कोहरे के असर से सड़कों पर सुबह वाहन रेंगते दिखे। वहीं चालकों को दिन में भी हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। धुंध के कारण रेल यातायात भी प्रभावित रहा। मथुरा से आने वाली पेसेंजर ट्रेन सुबह 8:20 के स्थान पर 9:00 बजे जंक्शन पहुंच सकी। ठंड का असर बाजारों में भी रहा। शाम होते ही कस्बाई क्षेत्रों की बाजारों में सन्नाटा सा पसर गया था। वहीं लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लिए दिखे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें