फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधौली कलां में बनाए जा रहे स्टेडियम में खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विकासखंड निधौली कलां के गांव रफतनगर में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे स्टेडियम में अनियमितताएं मिली हैं। इसका निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। जिला क्रीड़ाधिकारी ने जब इसका निरीक्षण किया तो कई खामियां मिलीं, जिस पर परियोजना प्रबंधक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बुधवार को बताया कि स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं मिलीं। ट्रस सिटिंग का काम किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया ट्रस सिटिंग में लहर नजर आ रही है। वहीं स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल में अभी से दरारें आने लगी हैं। मैदान में करीब 50 लाख रुपये की लागत से मिट्टी डलवाने का टेंडर किया गया था, लेकिन मौके पर उस हिसाब से मिट्टी नहीं मिली। सरकारी धनराशि का दुरुपयोग करने के मामले में उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेेश राज्य निर्माण निगम अलीगढ़ इकाई के परियोजना निदेशक को नोटिस भेजा गया है।
उपभोग प्रमाणपत्र न देने पर अटकी तीसरी किस्त
जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि रफतनगर में 4 करोड़ 53 लाख की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें दूसरी किस्त के रूप में 3 करोड़ 40 लाख रुपये मिल चुके हैं। कार्यदायी संस्था द्वारा अगली किस्त के लिए उपभोग प्रमाणपत्र न देने की वजह से तीसरी किस्त नहीं आ पा रही है। जिसके चलते कार्य करने में देरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें