फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह की गर्भवती को पीटकर किया मरणासन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव मुखरना में सात माह की गर्भवती को पीटकर मरणासन्न कर दिया गया। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका उपचार कराया। वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। रिंकी उर्फ लाडो पुत्री सतेंद्र सिंह निवासी अल्लैपुर थाना कोतवाली देहात का आरोप है मंगलवार रात करीब आठ बजे पति ओमवीर सिंह, ससुर बिजेंद्र सिंह और सास सूरजमुखी ने बुरी तरह लात-घूसों से पीटा। विवाहिता का कहना है कि वह सात माह की गर्भवती है।
विज्ञापन

उसकी और गर्भस्थ शिशु की हत्या करने के उद्देश्य से लात-घूंसों से पिटाई की। आरोप है कि वर्ष 2016 में हुई शादी के दौरान पिता ने 20 लाख रुपये, अपाचे बाइक और गृहस्थी का सामान दिया। इससे पति व ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और स्कार्पियो कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर शादी के बाद से ही मारपीट कर प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। अब हत्या करने पर उतारू हो गए हैं। पीड़िता ने पति, सास और ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि विवाहिता की पिटाई की गई है। सूचना पर रात में ही पहुंचकर पीड़िता को थाने पर लाया गया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें