फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। क्षेत्र के गांव ललहट और धरौली के बीच में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हुए हैं। दोनों बाइक पर सवार घायल लोग फर्रुखाबाद जिले के निवासी हैं। घायल लोगों में चार एक ही परिवार के हैं जिनमें दो लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले की सीमा पर बसे फर्रुखाबाद जिले के गांव हथौड़ा निवासी गोविंद बाइक से परिजन संग परसौन मेला आए थे। मेले में घूमने के बाद वह बाइक से वापस गांव जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी कांति देवी, बहन कुमकुम, पुत्र आयुष सवार थे।
ललहट-धरौली गांव के बीच में सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में गोविंद, पत्नी, बहन और पुत्र घायल हुए हैं। साथ ही दूसरी बाइक पर सवार सोनू भी घायल है जो फर्रुखाबाद का निवासी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें