एटा। अलग-अलग स्थानों पर छत व पेड़ से गिरकर 3 बालकों सहित 5 लोग घायल हो गए। सभी के परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी आए।
शहर के मोहल्ला संजय नगर निवासी राजवीर ने बताया कि 3 वर्षीय बेटा आर्यन छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते सीढि़यों के पास आने से पैर फिसल गया, जिसके चलते लुढ़कते हुए आंगन में आ गिरा। परिजन आर्यन को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। थाना जैथरा के गांव बरौलिया निवासी बॉबी ने बताया कि 6 वर्षीय बेटा पेड़ से जामुन तोड़ रहा था। अचानक से डाली टूट गई तो आकर नीचे गिरा और घायल हो गया।
गांव झींगन थाना अमांपुर जिला कासगंज निवासी किशन गिरी ने बताया कि पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था, तो पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गया। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर ले गए, यहां से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज एटा के लिए रेफर कर दिया।
इनके अलावा शहर के शिकोहाबाद रोड निवासी दक्ष और इब्राहिमपुर थाना रिजोर निवासी राहुल भी छत से गिरकर घायल हुए हैं। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।