फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बैनामे के नाम पर पांच लाख हड़पे

Mon, 12 Oct 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जयसिंहपुर निवासी सेवेंद्र कुमार ने जमीन का बैनामा कराने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप लगाया है। पुलिस से सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गांव जयसिंहपुर निवासी सेवेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सात जुलाई 2026 को जमीन का बैनामा कराने के लिए रिषभ कुमार को पांच लाख रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि रिषभ ने जमीन अपनी पत्नी के नाम करा ली। इसके बाद रिषभ के पिता विमल कुमार की मृत्यु हो गई। पीड़ित का आरोप है कि दाखिल-खारिज कराए बिना ही दस्तावेज में हेरफेर कर फर्जी कागजात तैयार किए गए।

जमीन के संबंध में जानकारी करने पर विमल कुमार और मोहित कुमार ने उन्हें धमकाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक पिलुआ थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने 17 सितंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री से प्रार्थना पत्र भेजा। वहां से भी सुनवाई न होने पर न्यायालय में गुहार लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें