फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख ठगे

Mon, 21 Sep 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। रेलवे में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया गया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के भगीपुर निवासी वीरपाल सिंह ने न्यायालय में आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अरुण कुमार को सौंपी गई है।

वीरपाल सिंह के अनुसार, उनके बेटे आयुष प्रताप ने बीएड की पढ़ाई की है। आरोप है कि परिचित गौरीशंकर निवासी मरजादपुर थाना बागवाला और कैलाश चंद्र निवासी लालपुर निधौली कलां ने रेलवे में संविदा पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इसके एवज में चार लाख रुपये मांगे गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों पर विश्वास कर 20 जनवरी 2023 को 50 हजार रुपये बैंक खाते में भेजे। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में रकम दी गई और कुल पांच लाख रुपये देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि रकम देने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने टालमटोल की। 15 अप्रैल 2026 को 25 हजार रुपये वापस किए जाने का भी उल्लेख है। आरोप है कि 16 जून को रुपये मांगने पहुंचे तो दोनों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की और रुपये वापस न करने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक अरुण कुमार को सौंपी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें