फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ऑटो व ट्रक की टक्कर में पांच घायल, एक रेफर

Thu, 10 Apr 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार को पीएसी बटालियन के पास एक ऑटो आगे जा रहे ट्रक से टकरा गया। उसमें सवार एक महिला सहित 5 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव दतेई निवासी रोहित ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर से बाजार कर घर लौट रहे थे। जैसे ही कासगंज मार्ग पर पीएसी बटालिन के पास पहुंचे, आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके कारण पीछे चल रहा ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। टक्कर होते ही ऑटो में बैठे यात्री चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे।
ऑटो में सवार घायल श्यामवती, रोहित, सतेंद्र, शिवम और महेंद्र को एबुंलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल श्यामवती और शिवम निवासी सिरांव को आगरा रेफर कर दिया गया। इसके अलावा गांव सरदलगढ़ निवासी सीमा कुरावली से पति के साथ बाइक पर बैठकर गांव वापस लौट रहीं थीं। गांव शरीफपुर के पास बाइक से गिरकर घायल हो गईं। उनका भी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें