फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नौहखास में बिना लाइसेंस की जा रही थी गेहूं खरीद, 133 क्विंटल जब्त

Wed, 09 Apr 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
नौहखास में बिना लाइसेंस चल रही दुकान पर कार्रवाई करतीं एसडीएम भावना विमल।  - फोटो : नौहखास में बिना लाइसेंस चल रही दुकान पर कार्रवाई करतीं एसडीएम भावना विमल।
विज्ञापन
जलेसर। तहसील क्षेत्र के ग्राम नौहखास में बिना लाइसेंस के दुकान पर गेहूं की खरीद की जा रही थी। एसडीएम और मंडी सचिव ने छापेमारी करते हुए 133 क्विंटल गेहूं जब्त कर लिया।
विज्ञापन

एसडीएम भावना विमल ने नौहखास में मूलचंद यादव की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान वहां 266 बोरों में 133 क्विंटल गेहूं पाया गया जो किसानों से खरीदा गया था। एसडीएम ने बताया कि दुकान का कोई लाइसेंस नहीं था, अनधिकृत तरीके से खरीद की जा रही थी। पूरे गेहूं को जब्त कर ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दिया गया है।
ऐसे व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि बाजार में अनुशासन बना रहे। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंडी सचिव विकास यादव ने बताया कि पकड़े गए गेहूं पर 54 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

सरकारी खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण
तहसील क्षेत्र के गांव मुड़सवा और नूंहखेड़ा में बुधवार को एसडीएम भावना विमल ने सरकारी गेंहू खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। सचिव को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता और लापरवाही न बरतें। किसानों को किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसका समाधान कर गेहूं खरीद में सहायता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें