फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में जलमग्न हुई 500 बीघा फसल: जलनिकासी न होने से खेतों में भरा पानी, नुकसान की भरपाई को लेकर किसान चिंतित

Sun, 13 Aug 2023 07:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में जलनिकासी न होने से 500 बीघा फसल जलमग्न हो गई। अधिक पानी भरने से फसल के नुकसान की भरपाई को लेकर किसान चिंतित हैं। 
विज्ञापन
Etah News: खेतों में भरा पानी और मौजूद किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में सकीट विकासखंड क्षेत्र में आसपुर चौराहे के आसपास बरसात के बाद खेतों में पानी भर गया है। इसकी वजह से लगभग 500 बीघा फसल पूरी तरह से डूब गई है। इसको लेकर किसान परेशान हैं। समस्या को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भी दिया है।

विज्ञापन


सकीट विकासखंड की ग्राम पंचायत मिलिक छछैना, आसपुर, पुरांव आदि गांव के किसानों की लगभग 500 बीघा धान की फसल अत्यधिक बरसात होने की वजह से पूरी तरह डूब चुकी है। किसानों ने बताया कि बरसात के बाद पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से फसल खराब होने का खतरा बना हुआ है। जबसे हाईवे का निर्माण हुआ है, इस प्रकार की समस्या आ रही है। इसलिए खेतों से पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जाए तभी फसल बच पाएगी।

यह भी पढ़ेंः- होटल में इस हाल में मिले युवक-युवतियां: हाथ जोड़े कोई पड़ा पैरों से, लड़कियों को शर्त पर जाने दिया; फंसे लड़के
विज्ञापन


बताया कि हाईवे निर्माण के समय सड़क के नीचे से दो पुलिया बनाई गई थीं। इन पुलिया से होकर दूसरी तरफ का पानी भी खेतों में आ जाता है। इसकी वजह से खेतों में पानी भर गया है। डूबी हुई फसल अब खराब होने के कगार पर है। पीएनसी के परियोजना प्रबंधक जयकरन प्रसाद ने बताया कि इस तरह की जानकारी नहीं मिली है। मामले को दिखवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।

पानी भर जाने से हुआ नुकसान

बरसात के बाद से पानी खेतों में भरा हुआ है। पानी की निकासी न हो पाने के कारण लगभग 500 बीघा फसल खराब हुई जा रही है। इससे किसानों को काफी नुकसान होगा। -प्रमोद कुमार, आसपुर

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 
Mathura: जहरखुरानी गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे पर वारदात को देते थे अंजाम

हाईवे के नीचे से निकाली गई दो पुलिया के कारण दूसरी तरफ का पानी भी इस तरफ के खेतों में ही आ जाता है। जिसकी वजह से फसल को काफी मुकसान हो रहा है। -शैलेंद्र कुमार, आसपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें