एटा। मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव गढि़या निवासी एक महिला अपने 12 वर्षीय बेटे को लेकर मिरहची थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक क्लीनिक पर बीते दिनों उपचार के लिए लेकर गई है। आरोप है कि चिकित्सक द्वारा बालक के इंजेक्शन लगाया गया। इससे उसका पैर सुन्न हो गया। पीड़िता ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की। इस पर शनिवार को टीम गांव पहुंची और मामले की जानकारी दी।
गांव गढि़या निवासी सीमा ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया 12 वर्षीय बेटे को सर्दी की शिकायत सहित कान में दर्द की शिकायत थी। वह उसे लेकर मिरहची थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित एक क्लीनिक पर उपचार के लिए गईं। जहां चिकित्सक द्वारा उसका उपचार किया गया। वहीं चिकित्सक ने एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने से बेटे का पैर सुन्न हो गया। पीड़िता ने बताया बेटे का पैर काम नहीं कर रहा है। वह दिव्यांग हो गया है। शिकायत पर शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ सर्वेश ने मिरहची पीएचसी से पीड़िता के घर टीम भेज जांच पड़ताल कराई। डिप्टी सीएमओ ने बताया बालक सहित उसके परिजनों को बुलाया गया है। क्लीनिक संचालक क्लीनिक को बंद कर फरार है। मामले की जांच की जा रही है।