फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पांच दिन...4 लाख मतदाता शेष, बीएलओ के संग दौड़े अफसर

Sat, 29 Nov 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला बंजारन में लोगों को गणना फॉर्म बीएलओ को उपलब्ध कराने की जानकारी देते
विज्ञापन
एटा। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरकर डिजिटाइज करने में अब महज 5 दिन बचे हैं। शेष मतदाताओं की संख्या चार लाख है जो प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए तमाम अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को ये अधिकारी बीएलओ संग विभिन्न क्षेत्रों में दौड़ते रहे।
विज्ञापन


जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 13,11,967 मतदाता दर्ज हैं। इन सभी पर एसआईआर प्रक्रिया की जा रही है। मुख्य उद्देश्य यही है कि दर्ज गलत नामों को हटाकर मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाया जाए। इसके लिए शासन से लेकर प्रशासन तक काफी जोर दिया जा रहा है। मतदाताओं के सर्वे के बाद उनसे प्राप्त भरे हुए गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज किया जाना है।

शनिवार शाम तक 70 फीसदी यानी करीब 9 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज कर लिए गए हैं। अब समय अधिक नहीं बचा है इसे देखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को भी क्षेत्र में उतार दिया गया है। ये लोग बीएलओ का सहयोग करते हुए गणना प्रपत्र भरवाने और उनको डिजिटाइज कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें