फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पांच बीघा गेहूं जलकर राख, एसडीएम ने किया निरीक्षण

Thu, 24 Apr 2025 06:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव अमृतपुर रघूपुर में खेतों में लगी आग।  - फोटो : गांव अमृतपुर रघूपुर में खेतों में लगी आग।
विज्ञापन
अलीगंज। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर रघुपुर में एक किसान की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे एसडीएम ने मुआवजा दिलाने का पीड़ित किसान को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अमृतपुर के किसान ज्ञानचंद्र के पांच बीघा गेहूं की फसल कटने के बाद खेत में रखी थी। थ्रेशर न मिलने पर गेहूं और भूसा नहीं निकल सके थे। थ्रेशिंग के लिए बोझ एकत्रित कर खेत में ढेर लगा दिया था। बुधवार की रात को अचानक खेत में रखे फसल के बोझ में आग लग गई। सूखी फसल के बोझ से आग की लपटों को देख रात में आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग आग बुझाने के लिए दौड़े।
शोर सुनकर ज्ञानचंद्र और उसके परिजन भी पहुंच गए। बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन फसल सूखी होने पर पलभर में जलकर राख हो गई। जानकारी पर एसडीएम विपिन कुमार मोरल, नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जली फसल का आंकलन करते हुए रिपोर्ट तैयार कराई। फसल में आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी। एसडीएम ने तीन दिन में पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


आग में 15 बुर्जी जलीं, तीन पशु झुलसे
एटा। शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव जंगलपुर में बृहस्पतिवार को खेतों में आग लग गई। बनी रखी गेहूं की 15 बुर्जी जल गईं और पास में बंधी तीन भैंसें झुलस गईं। जितेंद्र सिंह राजपूत, मिक्कू सिंह, खेतपाल, राजेंद्र सिंह, मोहर सिंह, महाराज सिंह, चंदन सिंह, पीतम सिंह, मोहकम सिंह को इसमें नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें