फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन में होगी जरा भी खामी तो नहीं हो पाएगी फिटनेस

विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय पर फिटनेस को आई वैन का फोटो खिचते आरआई । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। वाहन स्वामी यदि सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहन की फिटनेस कराने जाएं तो मानकों को पूरा कर के ही जाएं। वाहन में जरा सी भी खामी होने पर फिटनेस नहीं दी जाएगी। इसके लिए शासन द्वारा एम सॉफ्टवेयर लांच किया गया है। जहां मौके पर वाहन के सॉफ्टवेयर में फोटो अपलोड किया जाएगा। खामी होने पर सॉफ्टवेयर फिटनेस के लिए इनकार कर देगा।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन विभाग बदलते समय के साथ हाईटेक होता जा रहा है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बाद अब एम वाहन के जरिए वाहनों की फिटनेस होगी। इसमे परिवहन विभाग के अधिकारियों को वाहन के चारों साइड के आधा दर्जन फोटो सॉफ्टवेयर पर अपलोड करने होंगे। साथ ही वाहन को कार्यालय के पांच सौ मीटर के दायरे में होना आवश्यक हैं। अगर वाहन में कोई कमी होगी तो सॉफ्टवेयर फोटो को नहीं लेगा। वहीं फिटनेस की प्रक्रिया भी पूरी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें