फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को मिलेगी सर्वाधिक ग्राम प्रधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान सहित ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए आज आरक्षण सूची जारी की जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश पर वर्ष 2015 को आधार मानते हुए किए जा रहे आरक्षण के क्रम को जानने के लिए लोगों में उत्सुकता है। शुक्रवार को देर शाम तक जहां अधिकारी आरक्षण सूची फाइनल करने में जुटे हुए हैं, वहीं चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार इस सूची को जानने की जुगत में लगे रहे।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव में 575 गांव पंचायतों में से 219 सीटों को अनारक्षित रखा गया है, शेष सभी गांव पंचायतों को किसी न किसी वर्ग में आरक्षित कर दिया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग महिला सहित सामान्य वर्ग की महिलाओं को आरक्षण सूची में प्राथमिकता दी जा रही है। सबसे ज्यादा महिलाओं के लिए 102 और पिछड़ा वर्ग के लिए 103 सीटें ग्राम प्रधानों के लिए आरक्षित कर दी गई हैं। कौन-कौन से गांव इस आरक्षित सूची में शामिल किए गए हैं इसकी जानकारी आज सूची चस्पा होने पर पता चलेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें