फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में एटा मंडल में प्रथम

Fri, 11 Sep 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सीएम डैशबोर्ड के तहत विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में हुई। अगस्त माह की विकास एवं राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में एटा ने अलीगढ़ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस पर डीएम ने अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की रैंकिंग सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। कुछ विभागों की ओर से कार्यों और पोर्टल पर प्रगति की फीडिंग में अपेक्षित गंभीरता न बरतने से समग्र रैंकिंग प्रभावित होती है। उन्होंने अधिकारियों को कमियों को चिह्नित कर तत्काल सुधार करने और सभी कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए।
नई सड़कों और निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग को कार्यों में सुधार के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड में नए पैरामीटर जोड़े गए हैं। अधिकारी उनका गहन अध्ययन कर निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य और फीडिंग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग को नई योजनाओं व पैरामीटर के प्रभावी अनुपालन, जबकि उद्योग विभाग को रैंकिंग सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा गया। समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजनाओं की भी समीक्षा हुई। पात्र विद्यार्थियों को समय से लाभ देने और आवेदन व सत्यापन की फीडिंग समय पर कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, डीडीओ सुनील कुमार समेत जिला स्तरीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें