गांव फिरोजपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
उन्होंने गांव में निर्माणाधीन अस्पताल में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया
है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मामले की उच्चस्तरीय जांच
कराने की मांग की।वन अनियमितता की शिकायत की।
ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, पूरनमल, नीरज कुमार, वीरी सिंह, रतनलाल,
सत्यप्रकाश, नौसेतियां, राकेश कुमार, जयप्रकाश, हरिपाल सिंह, रामप्रकाश
सिंह ने बताया कि गांव के एक एजेंसी अस्पताल का निर्माण करा रही है। भवन के
लिए खोदी नींव में अनदेखी की गई। स्थानीय स्तर पर शिकायत की, लेकिन सुनवाई
नहीं हुई है। भूतल से भवन की ऊंचाई भी बहुत कम है। इससे बारिश के समय भवन
में पानी भरने की आशंका रहेगी। पीली ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। भवन
निर्माण में सीमेंट और बालू का अनुपात भी मानक के अनुरूप नहीं है।