फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फिरोजाबाद के युवक की हादसे में मौत, साथी घायल

Thu, 30 Nov 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकरौली क्षेत्र स्थित गांव जरानी और बाबरपुर के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार फिरोजाबाद के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। दोनों एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। जबकि अन्य हादसों घायल 4 को भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिला फिरोजाबाद थाना पचौखरा क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी देवेंद्र सिंह (40) की हादसे में मौत हुई है। जबकि गांव का ही साथी केदार सिंह घायल हुआ है। भाई अरविंद ने बताया कि देवेंद्र सिंह के साले अशोक कुमार निवासी आपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद के बेटे गौरव की कस्बा अवागढ़ में बरात आई थी। इसमें शामिल होने के लिए दोनों स्कूटी से आए थे, कार्यक्रम में से लौटते समय गांव बाबरपुर के पास मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे किसी वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए, इनको सीएचसी चुरथरा लेकर पुलिस आ रही थी तभी मौत हो गई। इसके बाद हादसे की जानकारी मिली। घायल केदार सिंह स्कूटी चला रहा था, इसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष नरेश सिंह जादौन ने बताया कि हादसे में फिरोजाबाद के युवक की मौत हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भाई अरविंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, मामले की जांच की जा रही है।
वहीं अन्य हादसों में अवधेश कुमार निवासी कंचनगढ़ी थाना पिलुआ, चंद्रपाल निवासी कुतुकपुर पिलुआ और आकाश निवासी मानपुर कोतवाली देहात व शीतल देवी पत्नी बिजेंद्र सिंह निवासी बुरहनाबाद थाना मिरहची घायल होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं। इनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें